आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान ग्राम चौपाल यात्रा छठे दिन भी जारी रही आज गांव झंझेऊ, नारसीसर ,सेरुणा , झंझेऊ,जोधासर, पुन्दलसर ,सालासर , में ग्राम सभा की । संघ के प्रति ग्रामीणों का अपार समर्थन मिल रहा है और लोग इस संगठन को विशाल बनाने के लिए और उनके साथ जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और हर गांव में बिजली की समस्या , बीमा क्लेम का मुद्दा और पीने के पानी की समस्या जलभराव की समस्या, शिक्षा की समस्या , विशेष मुद्दे गांव में समस्याओं के रूप में सामने आ रहे हैं और लोगों में जबरदस्त जन आक्रोश है इन नेताओं और सरकार के खिलाफ, और इसके लिए वह एक मजबूत संगठन में जुड़कर खुद की लड़ाई किसान स्वयं लड़ने की तैयारी में है नेताओं के झूठे आश्वासन से सब ऊब चुके हैं । आज ग्राम सभाओं में किशन लाल , चेतन राम मेघवाल , रामू राम नैण , भागीरथ , भैरा राम , अजीत सिंह , मुन्निराम ,रवि , रामप्रताप, प्रहलाद , सुरेश , हंसराज डेलू आदि साथ रहे




