आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान ग्राम चौपाल यात्रा सातवें दिन भी जारी रही आज सांवतसर, टेऊ सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर,पिंपासरिया, दुसारणा , ऊपनी, बाना आदि गांवों में ग्राम सभा की । जिसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह जी ने बताया की हर गांव में राजनीति से ऊपर उठकर एक किसान संगठन खड़ा करने की आज के परिपेक्ष में अति आवश्यकता है । तोलाराम जी जाखड़ ने बताया की हर गांव ढाणी में वर्तमान सरकार की सिर्फ योजना बताई जा रही हैं उस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और इसीलिए आज भारतीय किसान संघ की जरुरत हैं , और भारतीय किसान संघ हर उस हर किसान ,गरीब , शोषित पीड़ित वर्ग की आवाज हैं जो दमनकारी सरकार से पीड़ित हैं ।
आज की सभाओं में तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, महेंद्र सिंह, किशन लाल , हसंराज डेलू ,अजीत सिंह,भैरा राम ,रवि , प्रमोद सिंह , प्रहलाद, रामप्रताप , रामू राम , आदि साथ रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This field is required.

This field is required.