संगठित रहो, आंदोलन में सफल बनो - मूल मंत्र से सफल आंदोलनकारी
श्रीडूंगरगढ़ | तोलाराम जाखड़ का सदैव प्रयास रहा है कि युवा हो या किसान संगठित रहें और इसी लिए वे युवाओं के कार्यक्रमों में सदैव सकारात्मक भागीदारी निभा कर युवाओं को राजनीति मतभेदों से ऊपर उठकर संगठित होने एवं गांव के सम्पूर्ण विकास के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा देते है । इसी प्रकार किसानों को अपने हकों के लिए हुड़दंग मचाने वाले आंदोलन से बचने की सलाह देते हुए उन्हें सही दिशा के आंदोलन की ओर मोड़ रहे है। यही कारण है कि तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में क्षेत्र में हुए किसानों के हकों को सुरक्षित करने के धरने-प्रदर्शन हमेशा सफल रहे है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ 9 दिन चले धरने का मसला हो या चाहे, रेलवे फ्लाई ओवर की मांग को लेकर 48 दिनों तक चलने वाले आंदोलन का प्रकरण हो, हर बार तोलाराम जाखड़ के प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आए है। क्षेत्र में चाहे सामाजिक मुद्दे को लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही हो विद्युत विभाग की लापरवाही हो या अन्य किसी प्रशासन या सरकार की लापरवाही हो, तोलाराम जाखड़ उनके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं एवं उनके समाधान तक लड़ाई लड़ते रहे हैं।
क्या आपका कोई प्रश्न है?
चाहे आप हमारी पार्टी के इतिहास, हमारे नेताओं, भविष्य के लिए हमारी योजनाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हों, या स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा,जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हमारी स्थिति के बारे में विशिष्ट प्रश्न पूछना चाहते हों, हम आपको पूछने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमें वोट दें क्योंकि हम पारदर्शिता, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास और स्वास्थ्य देखभाल सुधार को प्राथमिकता देते हैं। हमारी अनुभवी टीम सभी नागरिकों के लिए उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। आपका वोट मायने रखता है!सरकारी सेवाओं की प्रतियोगिता की तैयारी कराने के लिए मैनें महाराजा सूरजमल व कोचिंग क्लासेज के नाम से निःशुल्क कोचिंग क्लासेज शुरु की।
श्रीडूंगरगढ़ शहर में 14 डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य कैंप आयोजित कराया जिसमें 1240 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
गाँव में महिला जाग्रति कार्यक्रम कराने व राजीविका से जुड़ी हुई महिलाओं को रोजगार के बारे में समय-समय पर जानकारी दी।




