क्षेत्र की खेती-किसानी बिजली संकट के कारण आर्थिक रूप से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में निष्ठुर सरकार के खिलाफ किसानों का हक फसली क्लेम के माध्यम से लेने के लिए भारतीय किसान संघ संघर्ष करेगा। यह ऐलान किया क्षेत्र के किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने और मौका था भारतीय किसान संघ के बैनर तले निकाली जा रही किसान ग्राम चौपाल यात्रा के 9वें दिन का। यात्रा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव कुचोर अगुणी, कुचोर आथुनी, मेऊसर, मेहरामसर, बेरासर, बख्तावरपूरा, लालासर पहुंची। सभी गांवो में किसानों ने यात्रा का स्वागत करते हुए बिजली संकट के कारण हो रही दिक्कतों व दर्द के बारे में बताया। इस दौरान यात्रा संयोजक तोलाराम जाखड़ वर्त्तमान हालातो में फसल खराबे कलेन का किसानों का अधिकार बताया और यह अधिकार दिलाने के लिए किसान संघ द्वारा किसानों के साथ खड़े होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This field is required.

This field is required.