आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान ग्राम चौपाल यात्रा पांचवें दिन भी जारी रही आज जाखासर, नया जाखासर ,राणासर, कुनपालसर, सोनियासर, मिठिया, सोनियासर, शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारान , बापेऊ , राजेडू, लिखमीसर, दिखनादा, लिखमीसर, उतरादा , कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, में ग्राम सभा की । आज की यात्रा में जनता का खूब स्नेह मिला और और किसानों की जो भी समस्या थी उन को हल करने का प्रयास किया वह हर गांव में 11 सदस्यों की कमेटी बनाने का निर्देश दिया।

तोलाराम जी जाखड़ ने कहा की सरकार सिर्फ लोभ लुभावने वादे कर सकती है पूरा नहीं कर सकते और वर्तमान स्थिति बहुत ही खराब है , हरगांव ढाणी में लाइट की बहुत बड़ी समस्या है जिससे किसान बहुत परेशान हैं और अगर ऐसा ही रहा तो किसानों की फसलें पूरी तरह खराब हो जाएगी इसलिए तोलाराम जी जाखड़ ने उच्च अधिकारियों से बात करके इस लाइट की समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान करने का निर्देश दिया , अपना संस्थान के तत्वाधान में पेड़ पौधे बांटे गए आज ग्राम सभा में भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह और तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह वह किशन लाल , रामप्रताप, रवि, भैरा राम , अजीत सिंह साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This field is required.

This field is required.