राजस्थानी भाषा की मान्यता दिलाने को लेकर श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के रिङी गांव के रहने वाले युवा लालचंद जाखड़ ने 29 जून से पूरे राजस्थान में 5000 किलोमीटर साइकिल यात्रा शुरू की थी जो आज श्री डूंगरगढ़ में समापन की गई , सभी ने स्वागत सत्कार किया और इस कार्य के लिए सभी लालचंद जाखड़ पर गर्व कर रहे है इस मौके पर भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ , डीजे यूनियन अध्यक्ष हंसराज डेलू उपाध्यक्ष श्री राम गोदारा, अजीत सिंह,भैराराम, जीवराज गोदारा पप्पू वाल्मीकि ,शंकर लाल गोदारा, संतोष सेन आदि लोग मौजूद रहे।





